HomeUTTAR PRADESHबाढ़ में बहा सपनों का आशियाना तो तीन करोड़ रुपये से सीएम...

बाढ़ में बहा सपनों का आशियाना तो तीन करोड़ रुपये से सीएम योगी ने पोंछे आंसू

लखनऊ: एक इंसान के लिए उसका घर केवल दीवारें नहीं, बल्कि सुख-दुख का साक्षी होता है, जहां वह परिवार के साथ बिताए लम्हों और यादों को अपने दिल में संजो कर रखता है। इंसान का घर ही ऐसा होता है, जो उसे हर एक खट्टे-मीठे पलों की याद दिलाता रहता है। वहीं जब बाढ़ का पानी उसके सपनों के आशियाने को बहा ले जाता है तो वह सिर्फ दीवारों को ही नहीं बल्कि उसकी खुशियां, आशाएं, महत्वाकांक्षाएं और भविष्य के सुनहरे सपनों को भी अपने साथ बहा ले जाता है। इससे वह इंसान कभी उबर नहीं पाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) इंसान के इस दुख को बखूबी जानते और समझते हैं। यही वजह है कि सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ में अपना घर गंवाने वाले गरीबों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है, ताकि वह फिर से अपने सपनों के आशियाने को खड़ा कर सकें। इसी के तहत 30 दिन में प्रदेश के दो हजार से अधिक आशियाना गंवाने वाले गरीबों के आंसुओं को पोछने के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है।

बाढ़ के पानी से सबसे अधिक पीलीभीत में 867 मकान हुए क्षतिग्रस्त

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप बाढ़ पीड़ितों को युद्धस्तर पर सहायता पहुंचायी जा रही है। वहीं सहायता धनराशि को 24 घंटे के अंदर पीड़ितों के खातों में क्रेडिट किया जा रहा है।

इसी के तहत याेगी सरकार (Yogi Government) बाढ़ की चपेट में आने से अपना घर गंवाने वालों की मदद को आगे आयी है। सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ की चपेट में आने से अपना आशियाना गंवाने वाले 14 जिलों के 2316 पीड़ितों के सापेक्ष 2309 लोगों के खातों में 3,37,19,000 रुपये की धनराशि जारी की गयी है। वहीं 7 पीड़ितों को सहायता धनराशि जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें सबसे अधिक पीलीभीत में 867 मकान क्षतिग्रस्त हुए। योगी सरकार सभी को 42,58,000 रुपये की सहायता धनराशि जारी कर चुकी है। इसके बाद लखीमपुर खीरी में 593 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके सापेक्ष अब तक 588 क्षतिग्रस्त मकान के पीड़ितों को 80,77,500 रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।

क्षतिग्रस्त 138 पक्के मकान को दिये एक करोड़ बासठ लाख रुपये

वहीं 964 आंशिक क्षतिग्रस्त कच्चे मकान के पीड़ितों को 4 हजार रुपये प्रति आंशिक क्षतिग्रस्त मकान के हिसाब से 38.56लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। इतना ही नहीं बाढ़ की चपेट में नष्ट 962 झोपड़ियों के सापेक्ष 959 पीड़ितों को 8 हजार प्रति नष्ट झोपड़ी के हिसाब से 76,72,000 रुपये की आर्थिक सहायता की गयी है।

इसके अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त 85 पशुबाड़े के सापेक्ष 84 क्षतिग्रस्त पशुबाड़े के पीड़ितों को तीन हजार प्रति क्षतिग्रस्त पशुबाड़े के हिसाब से 2,52,000 रुपये की सहायता धनराशि जारी की गयी है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read