spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDitch: जिला मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच में बना गड्ढा,राहगीर...

Ditch: जिला मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच में बना गड्ढा,राहगीर हो रहे है चोटिल

fok-media-samman-samaroh

Ditch: जिला मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच में बना गड्ढा,राहगीर हो रहे है चोटिल

Ditch: कुशीनगर के पड़रौना से जिला मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर साहू पैलेस के सामने एक बड़ा गड्ढा बन गया है

जो लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। बीती रात एक बाइक सवार इस गड्ढे में गिर गया

जिससे उसका पैर टूट गया। इससे पहले भी एक महिला और उसका बच्चा बाइक से गिर गए थे, जिसमें बच्चा बेहोश हो गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन चालकों को अचानक गड्ढा दिखाई देता है, जिससे वे अनियंत्रित हो जाते हैं।

राहगीर लगातार चोटिल हो रहे हैं। सरकार के 8 साल पूरे होने के जश्न के बावजूद, जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस समस्या पर नहीं है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

एनएच विभाग ने अगले दिन मार्ग को गड्ढामुक्त करने का आश्वासन दिया है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के जूनियर इंजीनियर ने कहा कि उन्हें मुख्य मार्ग पर गड्ढे की जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने इसे तुरंत दूर कराने का आश्वासन दिया है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular