HomeUTTAR PRADESHDeath: एक चप्पल को निकालने के चक्कर में तीनों उतरे,तीनों की हुई...

Death: एक चप्पल को निकालने के चक्कर में तीनों उतरे,तीनों की हुई मौत, मचा कोहराम 

Death: एक चप्पल को निकालने के चक्कर में तीनों उतरे,तीनों की हुई मौत, मचा कोहराम

Death: उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में रविवार को कुएं में गिरकर तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों बारी बारी से कुएं में उतरे थे।

एक चप्पल को निकालने के चक्कर में तीनों उतरे और मौत के मुंह में समा गए।

घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को कुएं में चप्पल गिरने के बाद किसान अनिल पटेल (40) खेत में बने कीचड़ युक्त

कुएं में गए और बेहोश हो गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए संदीप वर्मा (19) और बाला वर्मा (21) भी कुएं में उतर गए।

उन्होंने बताया कि नीचे उतरते ही दोनों (संदीप और बाला) भी बेहोश हो गये, जिसके बाद गांववालों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि किसी तरह तीनों को कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए बांदा स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया, “प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि कीचड़ युक्त कुएं में जहरीली गैस रही होगी, जिसकी चपेट में आकर तीनों की मौत हुई है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पायेगा।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read