HomeUTTAR PRADESHDeath: ट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की हुई दर्दनाक मौत,रेलवे पुलिस के...

Death: ट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की हुई दर्दनाक मौत,रेलवे पुलिस के इंतजार में कई घंटो तक पङा रहा शव 

Death: ट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की हुई दर्दनाक मौत,रेलवे पुलिस के इंतजार में कई घंटो तक पङा रहा शव

Death: पूर्वोत्तर रेलवे के कप्तानगंज थावे रेलखण्ड पर तमकुहीरोड रेलवे प्लेटफार्म के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला कि उसे समय दर्दनाक मौत हो गई

जब वह ट्रेन में सवार हो कहीं जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना से अवगत हो इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई

समाचार लिखे जाने तक महिला का शव रेल पुलिस के इंतजार में रेल ट्रैक पर पड़ा रहा।

गुरुवार को तमकुही रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के रेल ट्रैक पर एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 55 वर्ष कप्तानगंज से थावे जाने वाली सवारी गाड़ी 55108 से कहीं जाने हेतु ट्रेन में सवार हो रही थी।

इस दौरान फिसल कर वह ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त महिला कही जाने हेतु ट्रेन में सवार होने जा रही थी

लेकिन इस दौरान ट्रेन के स्टार्टर सिंग्नल होते ही ट्रेन प्लेटफार्म से ज्योहीं खुली वैसे ही महिला फिसल कर ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते महिला का सर धड़ से अलग हो गया

और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका पीले व लाल रंग की साड़ी पहने हुई थी और हाथ में लेडीज बैग लिए थी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके मयफोर्स पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय द्वारा घटना स्थल का जायजा ले रेल पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

वही समाचार लिखे जाने तक रेल पुलिस के इंतजार में मृतिका का शव रेल ट्रैक पर पड़ा रहा।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read