HomeUTTAR PRADESHसंदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला श्रमिक का शव, मचा हड़कंप

संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला श्रमिक का शव, मचा हड़कंप

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के मिल एरिया इलाके में मंगलावार सुबह एक श्रमिक का शव (Dead Body) उसके निवास के समीप संदिग्ध हालात में बरामद हुआ । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मिल एरिया इलाके में स्थित एक धर्मकांटे के समीप श्रमिक का शव (Dead Body) उसके निवास के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से हड़कंप मच गया ।

बताया गया कि मनीष सोनकर (24) धर्मकांटे के समीप रहता था वही लकड़ी का कारोबार भी होता था। सुबह उसका शव घर के बाहर बरामद हुआ है। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक शराब का आदी था। किन हालात में और कैसे मृतक की मृत्यु हुई है यह अभी रहस्य है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगो का आरोप है कि मृतक के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read