HomeUTTAR PRADESHबेटी की हत्या कर 900 किमी दूर दफनाया, मां की शिकायत पर...

बेटी की हत्या कर 900 किमी दूर दफनाया, मां की शिकायत पर खुला राज

UP Crime news: यूपी में बेटे की चाहत में दरिंदे पिता ने अपनी ही बेटी को गला घोंटकर मार डालने का मामला सामने आया है। हद तो यह कि अपनी करतूत को छिपाने के लिए उसने उसे 900 किलोमीटर दूर लाकर दफना दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, आरोपी पिता का कहना है कि उसकी बेटी की मौत बुखार की वजह से हुई है।

गाजियाबाद में मजदूरी करता है आरोपी, परिवार भी साथ था
यूपी के कुशीनगर का रहने वाला 32 वर्षीय अनिल, गाजियाबाद-दिल्ली में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गाजियाबाद के सूरजपुर के पास मनकपुर गांव में ही वह अपनी पत्नी और बेटियों के साथ रहता था। अनिल की पत्नी का आरोप है कि वह अपनी बेटियों से हमेशा नाराज रहता था। वह हमेशा बेटा की चाहत में रहता लेकिन उसे बेटियां ही केवल थीं। पत्नी ने आरोप लगाया कि एक दिन उसने अपनी छह साल की बेटी अदिति की गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद उसका शव लेकर गाजियाबाद से गांव लाकर दफना दिया ताकि कोई जान न सके। कुशीनगर जिला के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के वियजपुर गांव में आरोपी अनिल का गांव है।

आरोपी पिता का क्या है कहना?
उधर, आरोपी पिता अनिल ने बताया कि 30 अगस्त को उसकी बेटी अदिति को बुखार हुआ। बुखार होने पर उसने एक डॉक्टर को दिखाया। लेकिन उसका बुखार कम नहीं हुआ। उल्टे ही उसकी हालत और बिगड़ गई। वह दूसरे किसी डॉक्टर को दिखाने की तैयारी कर रहा था लेकिन उसके पहले अदिति ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत के बाद अनिल ने तत्काल एक वाहन रिजर्व किया और कुशीनगर लेकर आ गया। यहां अपने पैतृक गांव विजयपुर पहुंचने के बाद बेटी को खैरी गांव के पास स्थित श्मसान में दफनाया गया।

मां पहुंची पुलिस के पास
बेटी को दफनाए जाने के बाद उसकी मां ने नेबुआ नौरंगिया थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। खड्डा एसडीएम ऋषभ पुंडीर की देखरेख में शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read