HomeUTTAR PRADESHPM मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेगी देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर,...

PM मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेगी देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर, कही ये बड़ी बात

वाराणसी: देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी (Hemangi Sakhi ) वाराणसी लोकसभा सीट से मैदान में उतरेंगी। अखिल भारत हिंदू महासभा ने हेमांगी सखी को बनारस से टिकट दिया है। वह 12 अप्रैल को बनारस पहुंचेंगी और बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का आशीर्वाद लेकर अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगी।

महामंडलेश्वर हेमांगी सखी (Mahamandaleshwar Hemangi Sakhi )  ने कहा कि पूरे देश में किन्नर समाज की स्थिति दयनीय है। किन्नर समाज के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गई है। किन्नर समाज अपनी बात लोकसभा और विधानसभा में कैसे रखेगा? किन्नर समाज का नेतृत्व कौन करेगा? किन्नर समाज की भलाई के लिए मैंने धर्म से राजनीति की ओर रुख किया है।

हेमांगी सखी (Hemangi Sakhi )  ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के विरोध में नहीं हैं, उन्होंने भी धर्म का काम किया है। हमारा प्रयास सिर्फ इतना ही है कि हमारी बात सरकार के कानों तक पहुंचे। इसीलिए वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

अर्द्धनारीश्वर को भूल गई सरकार

महामंडलेश्वर ने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। हम इसकी सराहना करते हैं, बेटियां जगतजननी का स्वरूप हैं लेकिन सरकार अर्द्धनारीश्वर को भूल गई। यह नारा हम भी सुनना चाहते हैं, वह दिन कब आएगा? केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर पोर्टल (Transgender Portal) जारी कर दिया लेकिन क्या किन्नरों को इसके बारे में पता है। जो सड़क पर भीख मांग रहे हैं, उनको पता ही नहीं है कि उनके लिए कोई पोर्टल भी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read