HomeUTTAR PRADESHआयकर विभाग के नोटिस पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ में विरोध...

आयकर विभाग के नोटिस पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर में इनकम टैक्स नोटिस के विरोध में प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी ने लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय के बाहर विरोध किया। हालांकि, कांग्रेसियों ने ऐलान किया था कि वो लोग आयकर विभाग पहुंचकर वहां विरोध प्रदर्शन करेंगे लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें कांग्रेस दफ्तर के पास ही रोक लिया। प्रदर्शकारियों का आरोप है कि असंवैधानिक तरीके से इनकम टैक्स ने कांग्रेस को लगभग 1800 करोड़ का नोटिस भेजा है।

आयकर विभाग का घेराव करने निकले थे कांग्रेसी

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी इनकम टैक्स कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगा कर रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया। लखनऊ के साथ इनकम टैक्स की ओर से जारी नोटिस के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के खाते फ्रीज करने और 1823.08 करोड़ की नोटिस जारी करने के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं।

आयकर विभाग की तरफ से कही गई ये बात

वहीं आयकर विभाग का कहना है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और एक कंपनी के साथ कांग्रेस पार्टी के लेन- देन की बात सामने आई है, जो कि नियमों का उल्लंघन है। नियमों का उल्लंघन होने पर एक राजनीतिक दल को लोगों का समूह माना जाता है और इस समूह को आयकर देना होता है। कैश में हुए लेन-देन को भी आय का हिस्सा माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग पहले ही कांग्रेस पार्टी के दिल्ली में स्थित बैंक खातों से 135 करोड़ रुपए वसूल चुका है। 2018-19 के लिए कांग्रेस जरूर शर्त नहीं पूरी कर पाई थी। कोर्ट में आयकर विभाग ने कहा था कि 520 करोड़ रुपए असेसमेंट में शामिल नहीं थे

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read