HomeUTTAR PRADESHगोण्डा को विकास की कई सौगात देंगे सीएम योगी, कुल 422 विकास...

गोण्डा को विकास की कई सौगात देंगे सीएम योगी, कुल 422 विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

गोण्डा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोण्डा को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम योगी यहां 1689.46 करोड़ की लागत वाली कुल 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 1158.13 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का सीएम लोकार्पण करेंगे, जबकि 531.32 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस परियोजनाओं के माध्यम से सीएम योगी प्रदेश में तीव्र गति से चल रहीं विकास परियोजनाओं को और आगे बढ़ाएंगे। वहीं गोण्डा भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

पीडब्ल्यूडी की सर्वाधिक परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
सीएम योगी जिन विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें सर्वाधिक 472.19 करोड़ की 130 परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (सड़क) से जुड़ी हुई हैं। इसके अतिरिक्त 215.58 करोड़ की 75 परियोजनाएं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से संबंधित हैं। वहीं, चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत 281.71 करोड़ रुपए की परियोजना का लोकार्पण होगा। यही नहीं, लोक निर्माण विभाग (सेतु) की 112.83 करोड़ की एक परियोजना भी यहां लोकार्पित होगी। इसके अलावा, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, कारागार विभाग, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग और पंचायती राज विभाग की विभिन्न परियोजनाओं को सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे।

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
इसके साथ ही सीएम योगी 531.32 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें भी सर्वाधिक 68 विकास परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (सड़क) से संबंधित हैं, जिसकी कुल लागत 310.14 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग (सेतु) की 102.36 करोड़ रुपए की 6 परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा। इसके अलावा पशुपालन, समाज कल्याण, कारागार, नगर विकास, उद्यान विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन और पंचायती राज विभाग की भी विभिन्न परियोजनाओं की सीएम योगी शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़े: दुर्दांत माफिया मुख्तार अंसारी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read