HomeUTTAR PRADESHसीएम योगी ने सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के लिए किया...

सीएम योगी ने सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के लिए किया रोड शो

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में उत्साहित सहारनपुर ने उनके सामने बोला- अबकी बार 400 पार। 19 को मतदान केंद्र जाएंगे, इस बार भाजपा का कमल खिलाएंगे। रोड शो के पूरे रास्ते में जयश्री राम की गूंज रही। एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जयश्रीराम के नारे सड़कों पर सुनाई देते मिले। जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे गीत पर लोगों का उमंग देखते ही बन रहा था। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चों ने योगी आदित्यनाथ का जोरदार अभिवादन किया।

वहीं सड़कों के दोनों तरफ काफी भीड़ रही। भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुए रोड शो में योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने को पूरा सहारनपुर बेताब दिखा। हर तरफ सिर्फ कमल ही कमल का झंडा फहराता रहा। आम जनमानस ने मोदी-योगी का कटआउट लेकर जोरदार स्वागत भी किया। सड़कों के दोनों पर ओर खड़े लोगों ने योगी पर पुष्पवर्षा की तो कॉम्प्लेक्स की छतों पर खड़े लोगों ने सीएम योगी का अभिवादन भी किया। इस दौरान सहारनपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी आदि भी शामिल रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read