HomeUTTAR PRADESHसीएम योगी ने दिया निवेशकों को प्रदेश में हर संभव मदद का...

सीएम योगी ने दिया निवेशकों को प्रदेश में हर संभव मदद का भरोसा

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्लोबल लीडर्स और इन्वेस्टर्स के साथ वन टू वन मुलाकात भी की। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने इन्वेस्टर्स को प्रदेश में सुरक्षित निवेश के साथ-साथ हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने का भरोसा दिलाया। वहीं इन्वेस्टर्स ने भी इस इवेंट को महत्वपूर्ण बताया, जबकि उन्होंने उत्तर प्रदेश को निवेश का बेहतरीन गंतव्य करार दिया। देशी और विदेशी दोनों इन्वेस्टर्स ने माना कि भारत में सेमीकंडक्टर का काफी स्कोप है और पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्द ही भारत सेमीकंडक्टर का हब बन सकता है।

भारत में बढ़ा सेमीकंडक्टर का स्कोप

हमारी साउथ कोरिया की कंपनी है। भारत में सेमी कंडक्टर का स्कोप ज्यादा है। भारत की हाल के वर्षों में तरक्की पूरी दुनिया ने देखी है। यहां लोग उन्नत तकनीक अपना रहे हैं, जिसकी वजह से सेमीकंडक्टर का स्कोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
डेहून ली, हानयांग इंजीनियरिंग

भारत में तेजी से बढ़ेगा सेमीकंडक्टर उद्योग

भारत में सेमीकंडक्टर का बिजनेस भले ही अभी छोटा है, लेकिन उम्मीद है कि मोदी के विजन से यह बहुत जल्द बहुत बड़ा हो जाएगा। भारत में पहली बार इस तरह का इवेंट हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों से कंपनियां आई हैं। यह प्रभावित करने वाला है।
केन उकावा, सिंगापुर

यूपी में सुधरी कानून व्यवस्था तो बढ़ रहा निवेश

सीएम योगी (CM Yogi) के राज में कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है, जिसके कारण विदेशी कंपनियां भी निवेश के लिए उत्तर प्रदेश आ रही हैं। हमारी कंपनी लगातार साल दर साल यहां निवेश बढ़ा रही है।
राहुल, जर्मन कंपनी विस्को टेक के प्रतिनिधि

यूपी को लेकर निवेशकों में उत्साह

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read