Thursday, April 30, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCM की अपील दरकिनार कर मालदा पहुंचे राज्यपाल, हिंसा से प्रभावित लोगों...

CM की अपील दरकिनार कर मालदा पहुंचे राज्यपाल, हिंसा से प्रभावित लोगों से राहत कैंप में करेंगे बातचीत

fok-media-samman-samaroh


CV Ananda Bose Visit Malda: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आग्रह को नजरअंदाज़ करते हुए शुक्रवार को मालदा जिले का दौरा किया। ये दौरा मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद पीड़ितों से मिलने और हालात का खुद आकलन करने के लिए किया गया।


राज्यपाल ने साफ किया कि ये दौरा राजनीतिक नहीं, बल्कि जनहित में है। उन्होंने कहा, “मैं अस्पतालों, राहत शिविरों और पीड़ितों के घर जाकर रिपोर्ट्स की सच्चाई जानना चाहता हूं। लोगों की परेशानियां सुनकर उचित कार्रवाई करूंगा।”


वक्फ अधिनियम के विरोध में भड़की हिंसा, कई परिवार बेघर


11और 12अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद के मुस्लिम बहुल इलाके शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर में हिंसा फैल गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। डरे हुए सैकड़ों लोग अपने घर छोड़कर भागे और अब मालदा जिले में राहत शिविरों में रह रहे हैं। राज्यपाल इन शिविरों में जाकर पीड़ितों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं जानकर आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।


सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात, 274गिरफ्तार


हिंसा को काबू में रखने के लिए राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मुर्शिदाबाद के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। अब तक 274लोगों को दंगों और तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मालदा में एक जांच टीम भेजी है, जो राहत शिविरों में रह रहे लोगों की स्थिति का अध्ययन करेगी।


मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद राज्यपाल ने नहीं टाला दौरा


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 17अप्रैल को राज्यपाल से दौरा टालने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार इलाके में विश्वास बहाली की कोशिश कर रही है और राज्यपाल को कुछ दिन इंतज़ार करना चाहिए। लेकिन राज्यपाल बोस ने साफ किया कि वे दौरा स्थगित नहीं करेंगे, क्योंकि “जनता की पीड़ा को समझना और सच्चाई जानना मेरी ज़िम्मेदारी है।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular