HomeUTTAR PRADESHयूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफलता पर मुख्यमंत्री योगी ने दी...

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफलता पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की आरक्षी भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Exam) के सफलता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड, जिला प्रशासन समेत समस्त पुलिस अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार काे सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,200 से अधिक पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा-2023 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई!

परीक्षा में सहभागिता करने वाले सभी ऊर्जावान और अनुशासित युवाओं को मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हों, सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, इस के लिए अनंत मंगलकामनाएं! विश्व की सबसे बड़ी सिविल पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक, सकुशल संपन्न कराने में सहयोगी सभी जनों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और समस्त जनपदों के जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद।

यूपी पुलिस की ओर से बताया गया कि 24 अगस्त से शुरू हुई उप्र पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा—2023 प्रदेश के 67 जिलों एवं कमिश्नरेट के 1174 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 48 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होना था।

सभी जिलों के अन्य विभागों के अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस ने समन्वय व समेकित व्यवस्थापन से आज यह परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read