spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'CEC रिटायर हों या एक्टिव, जवाब देना पड़ेगा...', ज्ञानेश कुमार पर प्रियंका...

‘CEC रिटायर हों या एक्टिव, जवाब देना पड़ेगा…’, ज्ञानेश कुमार पर प्रियंका गांधी का निशाना

fok-media-samman-samaroh


Priyanka Gandhi Statement On CEC Gyanesh Kumar: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग (CEC) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट के बाद आराम से जीवन बिताएं, ये अच्छी बात नहीं है।’ प्रियंका ने यह टिप्पणी एक सार्वजनिक मंच से की, जहां उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और सक्रिय रहना चाहिए और अधिकारियों का काम केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है।


प्रियंका गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर चुनावों को लेकर राजनीतिक बहसें तेज हैं। उनका यह हमला न केवल चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाता है, बल्कि प्रशासनिक ढांचे में सुधार की मांग को भी उजागर करता है।


वोट चोरी पर बोलीं प्रियंका गांधी 


बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के कटिहार में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में 65लाख वोटों की चोरी हुई है. 65लाख वोटों को वोटर लिस्ट काट दिया गया है। एक वक्त जरूर आएगा जब देश को जनता के साथ धोखा करने वालों को जवाब देना होगा।


PM मोदी पर साधा निशाना


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा ‘कांग्रेस और महागठबंधन आज जो लड़ाई लड़ रहे हैं, कभी वही लड़ाई महात्मा गांधी ने लड़ी थी। हम आपके अधिकारों के खातिर, सच्चाई के खातिर आज भी लड़ रहे हैं। हम एक साम्राज्य से मुकाबला कर रहे हैं और वह PM नरेंद्र मोदी का साम्राज्य है। आज, वह उसी तरह लोगों को दबाकर इस देश को चला रहे हैं। उनकी पार्टी अफवाहें फैलाती है।


विशेषज्ञों का कहना है कि प्रियंका का यह बयान राजनीतिक मायनों के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बन सकता है। उन्होंने यह संकेत दिया कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार और न्यायपूर्ण निगरानी के लिए अधिक सक्रिय दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular