spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCampaign:पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान, ई-रिक्शा चालकों पर हुई कार्यवाही

Campaign:पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान, ई-रिक्शा चालकों पर हुई कार्यवाही

fok-media-samman-samaroh

Campaign:पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान, ई-रिक्शा चालकों पर हुई कार्यवाही

Campaign: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।अभियान में बिना वैध दस्तावेज और लाइसेंस वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिग चालकों को पकड़कर उ छनके अभिभावकों को चेतावनी दी जा रही है। कई ई-रिक्शा को आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में जब्त भी किया गया है।

पुलिस दूसरे राज्यों से आए ई-रिक्शा चालकों की भी जांच कर रही है। उनके अपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों से मांगी जा रही है।

संदिग्ध चालकों का सत्यापन स्थानीय थानों और अपराध रिकॉर्ड डेटाबेस से किया जा रहा है।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के साथ समन्वय कर यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

बिना पंजीकृत नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा को जब्त किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध और असुरक्षित ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाना है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular