HomeUTTAR PRADESHट्रक से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, तीन की मौत; सीएम...

ट्रक से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, तीन की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर कुंडा के हथिगवां के फूलमती के पास ट्रक से टकराकर विंध्याचल जा रही श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। घटना रात करीब 1:00 बजे की है।

उन्नाव से निजी बस रात को करीब चार दर्जन श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रही थी। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हथिगवां के फूलमती के पास रात करीब 1:00 बजे सामने से आए ट्रक से टकराकर पलट गई।

अचानक हुए हादसे (Road Accident) से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बस से निकालकर सभी को कुंडा सीएचसी ले आए। यहां उन्नाव के धाता निवासी रामनारायण की 12 साल की बेटी संध्या, कृष्ण कुमार (50) और वासु (32) को मृत घोषित कर दिया गया। 10 गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। दर्जन भर से अधिक घायलों का कुंडा में ही इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने जताया शोक

साथ ही CM योगी ने घायल श्रद्धालुओं को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read