HomeUTTAR PRADESHयूपी के इस गांव में चुनाव का बहिष्कार, 2019 में भाजपा के...

यूपी के इस गांव में चुनाव का बहिष्कार, 2019 में भाजपा के पक्ष में पड़े थे 94 प्रतिशत वोट

शामली: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) के पहले चरण के मतदान के तहत शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जिसमें देश की 102 सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर हैं। इसी बीच यूपी के शामली (Shamli) के एक गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार (Boycotted Elections)  कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलिंग बूथ पर कोई भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा। वहीं, ग्रामीणों को मनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह पहुंचे हैं।

दरअसल, कैराना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर गुजरान में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार (Boycotted Elections) किया है। यह लोग पिछले चुनाव के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था मतदान प्रतिशत 94 रहा था।

उस समय इस गांव में चुनाव के दौरान दो पक्षों में कुछ कहा सुनी हो गई थी, जिसमें दर्जनों ग्रामीणों पर फर्जी तरीके से मुकदमे लगा दिए गए थे। आज तक उन ग्रामीणों पर वो मुकदमे ज्यो के त्यो चल रहे हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने 2024 के लोकसभा चुनाव के बहिष्कार (Boycotted Elections)  का फैसला किया है।

ग्रामीणों की मांग है कि जब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता और उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक इस गांव का कोई भी मतदाता वोट नहीं करेगा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक कोई भी वोटर मतदान केंद्र पर दिखाई नहीं दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read