Blanket:कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सांसद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Blanket: (कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर नेबुआ-नौरंगिया विकास खंड के ग्राम सभा सेखुई पंचायत भवन परिसर मे मंगवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सांसद विजय दूबे ने दो सौ जरूरतमंदों को कंबल (Blanket) बांटे।
कंबल (Blanket) वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य सभी जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करना है।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादवने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण और विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन एमलसी प्रतिनिधि डा.राम अधार राजभर ने किया।
इस दौरान पडरौना तहसीलदार पूर्णिमा सिंह,मण्डल अध्यक्ष सूरज गोविंद राव.सर्वजीत गुप्ता,रामानुज मिश्रा,रोहित चौहान,अनिल, रवि तिवारी, हरि गोविंद रौनियार ,भीम यादव,श्रनव सिंह,श्री निवास कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।









