HomeUTTAR PRADESHबीजेपी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है, देश का एंबिशन ही...

बीजेपी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है, देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है: CM योगी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र रविवार को जारी हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों और चार स्तंभों (गरीब, युवा, महिला व किसान) पर आधारित भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है। देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है। मोदी का विजन ही हम सबका मिशन है। यह संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को मोदी की गारंटी है। यह डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ अपॉर्च्युनिटी की अपेक्षा को पूरा होने की गारंटी है।

युवा, महिला, किसान व गरीब ही आधार

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए, सबका साथ-सबका विकास के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाना। इस संकल्प पत्र में चार आधार (युवा, महिला, अन्नदाता किसान व गरीब) बनाए गए हैं। इन चारों के उन्नयन के लिए कार्य करना ही प्राथमिकता है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए जारी हुईं अनेक योजनाएं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि पिछले दस वर्ष में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उभरे। उनके जीवन में परिवर्तन आया। पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं जारी हुईं। पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना या रोजगार से जुड़े अन्य सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ निवेश को नौकरी के साथ जोड़ने के अलावा रोजगार व नौकरी की संभावनाओं को विकसित करने के कार्यक्रम को भी इस संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। 10 करोड़ महिलाओं को स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के साथ ही अगले पांच वर्ष के नए विजन के साथ उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन को आधार बनाने का कार्य हुआ है।

चार आधार स्तंभों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया लोक कल्याण संकल्प पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हर सेक्टर को छूते हुए उक्त चार आधार स्तंभों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करेगा। संकल्प पत्र के माध्यम से दिए गए विजन को भाजपा का कोटि-कोटि कार्यकर्ता अपने जीवन का मिशन बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार बनाने का कार्य करेगा। देश की आशा व आकांक्षाओं को पूरा करने में योगदान देगा। सीएम ने विश्वास जताया कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद इस संकल्प पत्र के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read