Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है : राजनाथ सिंह

भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है : राजनाथ सिंह

fok-media-samman-samaroh

लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, भाजपा जो कहती है वह करके दिखलाती है। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री रहते जो कार्य वो न कर सके वह भी योगी आदित्यनाथ के करिश्माई नेतृत्व ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की चर्चा न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। अमीनाबाद में आयोजित रैली में पहुंचे राजनाथ सिंह आंध्र प्रदेश की एक रैली में आई पैरों में चोट के कारण संक्षिप्त भाषण ही दे सके। उन्होंने बताया कि ज्यादा देर तक खड़े रहने में वो असमर्थ हैं।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  ने कहा कि सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश में करिश्माई काम किया है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी राज्य के विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना। इस कार्य के लिए योगी जी की चर्चा पूरे भारत में और दुनियाभर में हो रही है। यूपी हमारे लिए गौरव का विषय बन गया है। योगी के नेतृत्व में लक्ष्य तय किया गया है कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है। ऐसा होने पर भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं सकेगा।

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि अबतक हुई चार चरण की वोटिंग से जो रिपोर्ट हमें मिली है, उसके आधार पर हम 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे विश्वसनीय पार्टी है, जो कहती है वो करती है। 1951 से हम कहते रहे हैं कि संसद में जब हमें स्पष्ट बहुमत प्राप्त होगा तो हम क्या क्या करेंगे। 2014 में हमारी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनी। हमने बहुमत मिलते ही कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का काम किया। जम्मू कश्मीर का तेजी से विकास हुआ है। कांग्रेस की हुकूमत में हिन्दुस्तान का शायद ही कोई राज्य रहा हो जहां आतंकी घटना नहीं हुई। आज कश्मीर में एक दो बड़ी वारदात को छोड़कर देश में कहीं आतकी घटना नहीं हुई है। आज अयोध्या में राममंदिर बन गया है। राम अपनी कुटिया से भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। अब भारत में रामराज्य हो कर रहेगा।

उन्होंने (Rajnath Singh) कहा कि आज भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। भारत के प्रति धारणा बदल चुकी है। दुनिया मान चुकी है कि भारत विश्व का ताकतवर देश बन चुका है। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर था, आज मोदी जी के नेतृत्व में हम पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं कह रही हैं कि भारत सबसे तेजी से विकास कर रहा है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी डॉ महेन्द्र सिंह, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी, एमएलसी और लोकसभा के संयोजक मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, डॉ गुरमीत सिंह, बीजेपी के पदाधिकारी और पार्षद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular