HomeUTTAR PRADESHBJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, दिल्ली की...

BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने जताई संवेदना


Swaraj Kaushal Passes Away: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और देश के जाने-माने वकीलों में से एक स्वराज कौशल का अचानक ही निथन हो गया। वह दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद बांसुरी स्वराज के पिता थे। उन्होंने मिजोरम के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दी थीं। स्वराज कौशल का अंतिम संस्कार आज, 4 दिसंबर को शाम 4:30 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया।


बांसुरी स्वराज ने जाहिर किया दुख


बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पापा आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्र प्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं, जो कभी कम नहीं होगी। आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब मां के साथ फिर मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है और आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद ही मेरी आगे की हर यात्रा का आधार होगा।


दिल्ली की CM ने जताई संवेदना


वहीं, स्वराज कौशल के निधन पर CM रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल जी के निधन की खबर दुखद है। स्वराज कौशल जी का सार्वजनिक जीवन और विधि के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है। दुःख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं। सांसद बांसुरी स्वराज जी और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read