HomeUTTAR PRADESHBJP ने लिया बड़ा फैसला, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को किया...

BJP ने लिया बड़ा फैसला, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को किया पार्टी से निष्कासित


RK Singh Suspended: बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए आरके सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी की ओर से उन्हें बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पार्टी नियमों के मुताबिक ये प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले निलंबन, फिर शो कॉज नोटिस जारी किया जाएगा और अंत में निष्कासन की कार्रवाई होगी। ये कदम संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है।


वहीं, कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि नीतीश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद भी पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के खिलाफ बीजेपी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन अब उन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।


प्रशांत किशोर को किया था सपोर्ट


आरके सिंह लगातार पार्टी पर हमलावर रहे हैं। एनडीए के ताकतवर नेताओं के खिलाफ प्रशांत किशोर के आरोपों का उन्होंने खुलकर सपोर्ट किया है। उन्हें लगता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने अंदर खाते पवन सिंह को समर्थन देकर उन्हें चुनाव हरवाया था। बाद में उन्होंने बिहार में शराबबंदी खत्म करने की वकालत की और 30 मई को रोहतास में पीएम मोदी की जनसभा से दूर रहे, लेकिन बीजेपी नेताओं के अनुसार, आरके सिंह की जो भी ताकत है वह बीजेपी के संगठन के कारण ही बनी थी।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read