HomeUTTAR PRADESHBihar News:बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार, सीएम...

Bihar News:बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान


CM Nitish Big Announcement: नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगतार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वह लगातार राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं और कार्ययोजना की निगरानी भी कर रहे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश ने मंगलवार यानी 25 नवंबर को बड़ा फैसला लिया। उनके इस फैसले से युवाओं में खुशी की लहर दौर पड़ी है।


युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार का ऐलान


दरअसल, 25 नवंबर को नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि 2025 से 2030 के बीच में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। सीएम नीतीश ने कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए तेज गति से काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार से जुड़े अग्रणी उद्यमियों के सुझाव लेकर नई योजनाएं और नीतियां तैयार की जाएंगी। 


बिहार को टेक्नोलॉजी हब बनाना है-सीएम नीतीश


सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बिहार को वैश्विक और ग्लोबल वर्क प्लेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं की आबादी बहुत ज्यादा है और यदी इस मानव संसाधन को सही दिशा मिली तो बिहार देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक्नोलॉजी हब बनाने की योजना है। 


चीनी मिल को लेकर भी बड़ा ऐलान


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी पुरानी मिलों को फिर से चालू करने के लिए नीति और कार्यजोजना तैयार की गई है। इसके अलावा सभी बड़े शहरों को बेहतर और सुंदर बनाने के साथ-साथ नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना की जाएगी। सीएम नीतीश ने कहा कि इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है।    

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read