HomeUTTAR PRADESHऑपरेशन भेड़िया के 51वें दिन बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया 5वां आदमखोर

ऑपरेशन भेड़िया के 51वें दिन बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया 5वां आदमखोर

Bahraich wolf news: बहराइच में आदमखोर भेड़ियों के आतंक के बीच एक गुड न्यूज मिली है. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. लोगों खासकर बच्चों पर हमला करने वाले पांचवें आदमखोर भेड़िये को पकड़ लिया गया है. वन विभाग ने फिलहाल इसे रेस्क्यू शेल्टर में रखा हुआ है. अबतक इस इलाके से 5 भेड़िए पकड़ जा चुके हैं. वन विभाग के दावे के मुताबिक अब सिर्फ एक आदमखोर भेड़िया बचा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पकड़े गए भेड़िये का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में भेड़िया पिंजरे में दिख रहा है और वह जीभ लपलपाते हुए लोगों को घूरता नजर आ रहा है. इस वीडियो को यहां नीचे देखा जा सकता है.

29 अगस्त को पकड़ा गया था चौथा भेड़िया
पीटीआई भाषा की रिपोर्ट में यूपी की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह के हवाले से बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के समय कुल 6 भेड़िए नजर आए थे. वन विभाग ने 29 अगस्त को चौथा भेड़िया पकड़ा था. इसके बाद उसे बाकी दो भेड़ियों के मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लग रही थी. इस बीच भेड़ियों ने कुछ हमले किए लेकिन पिछले दिनों से ये हमले अचानक से बंद नजर आए. वन विभाग के मुताबिक भेड़ियों के हमले से कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 20 घायल हुए हैं.

165 कर्मचारी और 18 शूटर चला रहे हैं ऑपरेशन भेड़िया
वन विभाग के 165 कर्मियों व 18 शूटरों की मदद से पूरी कोशिश की जा रही है और गश्ती दल दिन-रात निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा चार थर्मल ड्रोन लगातार उड़ान भर रहे हैं. भेड़िया प्रभावित गांवों के 120 घरों में दरवाजे लग चुके हैं, 300 से अधिक घरों को दरवाजे लगाने के लिए चिह्नित किया गया है. कुछ इलाकों में सोलर लाइटें लग चुकी हैं कुछ क्षेत्रों में इस पर काम चल रहा है.

मंगलवार यानी 10 सितंबर को ‘आपरेशन भेड़िया’ के शुरू हुए 51 दिन बीत चुके हैं. चौथा भेड़िया कैद होने के बाद बीते दस दिनों से वन विभाग को कोई उल्लेखनीय कामयाबी नहीं मिली थी और इसी बीच यह अच्छी खबर आ गई है. फिलहाल बहराइच की महसी तहसील के करीब 50 गांव भेड़ियों के आतंक से प्रभावित हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही छठा भेड़िया पकड़ा जाएगा और आदमखोरों के आतंक से लोगों को मुक्ति मिलेगी.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read