HomeUTTAR PRADESHइस दबंग महिला के सामने कांपते हैं बड़े-बड़े माफिया, खूब है चर्चा...

इस दबंग महिला के सामने कांपते हैं बड़े-बड़े माफिया, खूब है चर्चा में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक महिला खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। यह उत्तर प्रदेश में ऐसी महिला है जिसके सामने बड़े से बड़े माफिया भी थर-थर कांपने लगते हैं। आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि कौन है यह उत्तर प्रदेश की दबंग लेडी।

कांपने लगते हैं माफिया

हाल ही में उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हुई है। मुख्तार अंसारी के जनाजे के बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी और सांसद अफजाल अंसारी के बीच तीखी बहस हो रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया में आ जान के बाद से लोग डीएम आर्यका अखौरी के बेखोफ अंदाज को देख कर उनका तारीफ कर रहे हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब IAS आर्यका अखौरी चर्चा में आई हो। इससे पहले भी कई ऐसे मौके देखने को मिले हैं, जिसमें IAS आर्यका अखौरी (IAS Aryaka Akhauri) अपने बेबाक बोलने के अंदाज से सुर्खियों में आई है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन है IAS आर्यका अखौरी और किन किन विवादों से रहा है IAS आर्यका अखौरी का नाता ?

 

कौन है IAS Aryaka Akhauri ?

बिहार के पटना की रहने वाली IAS आर्यका अखौरी का जन्म 14 दिसंबर 1985 को हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी रही आर्यका हमेशा से ही देश के लिए कुछ करना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने IAS बनने का सपना देखा। आर्यका अखौरी का देखा गया सपना साल 2013 में पूरा भी हुआ और वह IAS अधिकारी बनने में सफल रही। UPSC परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद साल 2022 में IAS आर्यका अखौरी को बतौर गाजीपुर की डीएम की जिम्मेदारियां दी गई। वहीं पिछले साल सितंबर में देर रात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। IAS आर्यका अखौरी भी इन अधिकारियों में से एक थी। IAS आर्यका का भदोही से तबादला हुआ और उन्हें गाजीपुर की जिलाधिकारी का पद सौंपा गया। जिलाधिकारी के तौर पर यह आईएएस आर्यका अखौरी का दूसरा जिला है।

पहले भी विवादों से रह चुका है नाता

कार्यालय में जींस-टीशर्ट पहनने पर लगाई थी रोक

इसके अलावा IAS Aryaka Akhauri वहीं हैं जिन्होंने सरकारी दफ्तर में जींस और टॉप पहनकर आने पर रोक लगावा दी थी। आपको बता दें IAS आर्यका अखौरी ने भदोही जिले में डीएम रहने के दौरान कर्मचारियों-अधिकारियों के जींस और टीशर्ट पहन कर कार्यालय में आने पर रोक लगा दी थी। भदोही जिले में उन्होंने अपनी तैनाती के समय टी शर्ट और जींस पैंट को प्रशासनिक अधिकारियों में बैन करने समेत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read