HomeUTTAR PRADESHभस्मासुर है इंडी गठबंधन, वोट देकर अपना नुकसान न करे जनता :...

भस्मासुर है इंडी गठबंधन, वोट देकर अपना नुकसान न करे जनता : योगी आदित्यनाथ

सुल्तानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और सपा पर हमलावार रुख जारी रखते हुए कहा है कि ये और इनका इंडी गठबंधन भस्मासुर की तरह है, जिन्हें वोट देना और ताकतवर बनाने का मतलब है अपना ही नुकसान करना। ये विरासत टैक्स के जरिए न केवल संपत्ति पर आधा अधिकार जताना चाहते हैं बल्कि एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण के अधिकार में भी सेंध लगाकर उसे मुसलमानों में बांट देना चाहते हैं। सीएम योगी बुधवार को कादीपुर में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी मेनका गांधी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक

अपने संबोधन के शुरुआत में ही मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सुल्तानपुर के बीजेपी कार्यकता रामशृंगार निषाद की दु:खद मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि पूरी पार्टी इस दु:ख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ी है। सीएम योगी ने कहा कि 55 दिन से देश की जनता जो उत्साह दिखा रही है, उसका जितना भी अभिनंदन किया जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मगर, सुल्तानपुर में उत्साह होना ही चाहिए, क्योंकि 500 साल का इंतजार खत्म हुआ है।

सपा चारों खाने चित

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आज जनता में एक ही नारा गूंज रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार। इसे सुनकर ही सपा चारों खाने चित हो जाती है। समाजवादी पार्टी तो पहले तय ही नहीं कर पाई थी कि यहां से टिकट किसे दें। एक के बाद एक टिकट बदला और फिर जब किसी को नहीं दे सकी तो गोरखपुर से ठुकराए गये व्यक्ति को यहां पर लाकर रख दिया है। मगर देश की जनता कहती है कि चाहे जितना जोर लगा लो, जीतेंगे तो मोदी ही और आएंगे तो मोदी ही। देश को कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, क्योंकि ये चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच सिमट गया है।

रामद्रोही षडयंत्रों में लगे हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि रामद्रोही षडयंत्रों में लगे हैं। पहले देश को बांटा, फिर क्षेत्र, भाषा और जातियों के आधार पर बांटने का काम किया है, मगर हमें विकसित भारत के लिए कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है। आज का नया भारत आतंकवाद और नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रहा है। पहले आतंकी हमलों पर सरकार मौन रहती थी, अयोध्या, काशी में हमला होता था तो भी सरकार मौन रहती थी। अब तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है, क्योंकि उसे पता है कि ये नया भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ दे तो उसे छोड़ता भी नहीं।

बचे हुए माफिया छिपने का ठिकाना ढूंढ रहे

दो लड़कों की जोड़ी बहुत खतरनाक

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन जब भी हुआ है, अनर्थकारी हुआ है। रोज इनकी सभाओं में भगदड़ मच रही है। ये गुंडे सत्ता में आकर क्या करेंगे, जब अभी इनके मंच टूट रहे हैं, इनके नेता और मंच धराशाई हो रहे हैं। ये अपने ही नेता को धक्का देकर गिरा दे रहे हैं, फिर मंच पर कब्जा जमा ले रहे हैं। यही समाजवादी पार्टी का संस्कार हो गया है। इनका मेनिफेस्टो भी खतरनाक बातों से भरा पड़ा है। ये एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। विरासत टैक्स लगाना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि ये लोग भस्मासुर जैसे हैं, जिन्हें वोट देना खुद को ही नुकसान पहुंचाने के समान है। कहा कि यूपी में दो लड़कों की जोड़ी बहुत खतरनाक है। इन्हें पता ही नहीं कि क्या करना है। एक तो 11 बजे सोकर उठना है, फिर जल्दी जल्दी उन्हें तैयार करके प्रचार में भेजा जाता है। इन्हें पता ही नहीं क्या, कब और कहां कहना है।

सीएम (CM Yogi)  ने अपील की कि जिन लोगों ने सुल्तानपुर को मेडिकल कॉलेज के लिए तरसाया, राममंदिर पर हमला कराया, गरीबों को भूखों मरने और तड़पने के लिए छोड़ा था उनकी जमानत जब्त कराने की आवश्यकता है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, लोकसभा प्रभारी के के सिंह, संयोजक जगजीत सिंह छंगू, विधायकगण विनोद सिंह, राकेश गौतम, राजप्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read