HomeUTTAR PRADESHमतदान से पहले बसपा ने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, टिकट भी...

मतदान से पहले बसपा ने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, टिकट भी काटा; जानें पूरा मामला

झांसी: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बुधवार को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी राकेश कुमार कुशवाहा बरुआ को घोषणा के आठ दिन बाद ही अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को भी हटाकर बीके गौतम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

निष्कासन की विज्ञप्ति शाम को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जारी की है। कैलाशपाल को मंडल प्रभारी पद से हटाकर ललितपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। अभी नए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने काफी इंतजार के बाद 9 अप्रैल को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से राकेश कुशवाहा बरुआ को प्रत्याशी घोषित किया था।

इसकी घोषणा बुंदेलखंड के चीफ कोआर्डिनेटर लाला राम अहिरवार ने कार्यकर्ता सम्मेलन में की थी। इस दौरान दोनों मंडल प्रभारी कैलाश पाल और बीडी फुले, जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार मौजूद थे। बुधवार की शाम को बसपा की ओर से जिलाध्यक्ष बीके गौतम ने राकेश कुशवाहा बरुआ के पार्टी से निष्कासन की विज्ञप्ति जारी की।

निष्कासन का कारण अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होना बताया गया है। इस संबंध में बुंदेलखंड के चीफ कोआर्डिनेटर लाला राम अहिरवार ने बताया कि राकेश कुशवाहा को निष्कासित करने के साथ ही जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को हटाकर बीके गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी की घोषणा को लेकर काफी दिनों तक अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन जातिगत समीकरणों का ध्यान रखते हुए पार्टी ने कुशवाहा समाज से राकेश कुशवाहा बरुआ को प्रत्याशी घोषित किया।

प्रत्याशी की घोषणा के बाद से पार्टी का एक गुट असंतुष्ट था। चर्चा है कि इसी के चलते पार्टी के कार्यक्रमों की रफ्तार थमी हुई थी। यह मामला बसपा सुप्रीमो मायावती तक पहुंचाया गया। बताया जाता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पुराने कार्यकर्ताओं से यहां की पूरी जानकारी लेने के बाद प्रत्याशी को हटाने का निर्णय लिया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read