HomeUTTAR PRADESHदूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार, 25000 का इनाम था घोषित

दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार, 25000 का इनाम था घोषित

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले के बाबा कॉलोनी में हुए मासूम बच्चों की डबल मर्डर (Badaun Double Murder) की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रखा दिया है। इस हत्याकांड में एक आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि फरार चल रहे दूसरे आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरार आरोपी जावेद पर 25000 का इनाम घोषित

आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। जावेद पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड (Badaun Double Murder) की वजह का खुलासा हो सकेगा।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े: बाघ के हमले में युवक की मौत, दो दिन से था लापता

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read