Owaisi In Bihar: बिहार के किशनगंज में शनिवार को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिहार की विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा किये वही बी टीम है,जिसने वक्फ संशोधन अधिनियम को प्रधानमंत्री मोदी के सामने फाड़ दिया था। आप लोग तो ‘ए टीम’ थे, लेकिन आपने कुछ नहीं किया, बस तीन मिनट बोले और बैठ गए। दरअसल, ओवैसी को विपक्ष के द्वारा भाजपा की बी-टीम कहा जाता है। इसी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने राजद और कांग्रेस पर हमला बोला।
B टीम में वक्फ कानून फाड़ा, A टीम के मुंह में दही जमा…, ओवैसी ने RJD और कांग्रेस पर कसा तंज
RELATED ARTICLES









