HomeUTTAR PRADESHANTF ने 3 साल में जब्त किए 175 करोड़ के अवैध मादक...

ANTF ने 3 साल में जब्त किए 175 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ

लखनऊ: अवैध मादक पदार्थों (Illegal Drugs) के खिलाफ योगी सरकार (Yogi Government) सख्ती से एक्शन ले रही है। इसका नतीजा ये है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने विगत 3 वर्षों में अब तक 175 करोड़ रुपए से ज्यादा का अवैध मादक पदार्थ (Illegal Drugs) जब्त किया है। वहीं, प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ हुए ओवरऑल एक्शन की बात करें तो 4 वर्षों में अब तक 45 हजार किलो से अधिक का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

ANTF द्वारा विगत 3 वर्ष में की गई कार्रवाई की बात करें तो कुल 187 अभियोग दर्ज किए गए, जिसमें 469 की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। वहीं, 20,384.91 किलो अवैध मादक पदार्थ (Illegal Drugs) बरामद किया गया। इसकी कुल कीमत 175 करोड़ 49 लाख 27 हजार 500 रुपए है।

2022 से लेकर 2024 में अब तक इन तीन वर्षों में एएनटीएफ ने 6.37 किलो मार्फिन, 33.44 किलो हेरोइन (स्मैक), 129.63 किलो चरस, 106.62 किलो अफीम, 9,380.14 किलो डोडा (पोस्ता तृण), 10,725.26 किलो गांजा और 3.44 किलो मेफेड्रान जब्त किया है।

यदि, इस वर्ष यानी 2024 में अब तक की गई कार्रवाई की बात करें तो कुल 91 अभियोग पंजीकृत किए गए, जबकि 190 गिरफ्तारियां हुईं। वहीं 1.78 किलो मार्फिन, 13.93 किलो हेरोइन (स्मैक), 23.85 किलो चरस, 61.88 किलो अफीम, 3414.98 किलो डोडा (पोस्ता तृण), 6467.01 किलो गांजा और 3.44 किलो मेफेड्रान जब्त किया गया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read