HomeUTTAR PRADESHगोसेवा के बाद सीएम योगी ने लुटाया मासूम बच्ची पर प्यार-दुलार

गोसेवा के बाद सीएम योगी ने लुटाया मासूम बच्ची पर प्यार-दुलार

गोरखपुर: लोकसभा के चुनावी समर में अपनी पार्टी भाजपा के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों का शतक लगा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी अपरिमित कार्यक्षमता के साथ सहजता के लिए भी जाने जाते हैं। मौका मिलते ही गोसेवा में रम जाना और बच्चों को देखते ही मुख्यमंत्री पद का प्रोटोकॉल परे कर उन्हें दुलारना उन्हें आत्मीय संतोष देता है।

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों के बीच मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां रात्रि प्रवास के बाद वह बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने आवाज देकर गोवंश को पास बुलाया और उनके माथे पर हाथ फेरा। गोवंश को खूब दुलारकर अपने हाथों से उन्हें रोटी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

गोसेवा के बाद अपने आवासीय भवन की तरफ लौटते हुए सीएम योगी की नजर अपने परिजन के साथ गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने आई एक मासूम बच्ची पर पड़ गई। मुख्यमंत्री ने उसे अपने पास बुला लिया। आर्या सिंह नाम की 19 माह की इस बच्ची को प्यार-दुलारकर उन्होंने उसे खूब आशीर्वाद भी दिया। सीएम कुछ देर उसके साथ हंसी-ठिठोली कर खेलते रहे और उसे चॉकलेट गिफ्ट कर विदा किया। इसी दौरान महाराष्ट्र से आए कुछ श्रद्धालुओं ने भी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read