HomeUTTAR PRADESHAccident:बालू लदी ट्रेक्टर ट्राली से दबकर मजदूर की मौत,गुस्साए परिजनों ने पनियहवा...

Accident:बालू लदी ट्रेक्टर ट्राली से दबकर मजदूर की मौत,गुस्साए परिजनों ने पनियहवा चौराहे पर शव रखकर किया जाम

Accident:बालू लदी ट्रेक्टर ट्राली से दबकर मजदूर की मौत,गुस्साए परिजनों ने पनियहवा चौराहे पर शव रखकर किया जाम

Accident: कुशीनगर जनपद में नारायणी नदी से अवैध खनन कर बालू लदी टैक्टर ट्राली को प्रशासन द्वारा धरपकड़ के दौरान पनियहवा गांव में ट्राली से तीन मजदूर गिरे जिसमें से एक मजदूर के ट्राली के नीचे पड़ने से मौके पर ही मौत हो गयी

वहीं एक मजदूर का पैर टूट गया तथा एक मजदूर घायल हो गया। यह देख ट्राली का पीछा कर रही प्रशासन की गाड़ी फरार हो गयी ।

सूचना मिलने पर पहुंची हनुमान गंज पुलिस ने घायलो को अस्पताल भेजवा कर मृतक को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

बताते चलें कि नारायणी नदी के करमहवा मौजा में अवैध बालू खनन करने वाले बालू माफिया काफी दिनों से सक्रिय थे बीती रात पनियहवा निवासी सुभाष नामक व्यक्ति ने अपने ट्रैक्टर ट्राली पर 3 मजदूरो नीरज पुत्र बंगाली, महेंद्र पुत्र छेदी, मुरारी पुत्र ध्रुव को लेकर करमहवा क्षेत्र से अवैध बालू खनन कर ला रहा था।

                                       रोते-विलखते परिजन                                     ज्यों  ही एन एच 28 बी  पर  ट्रैक्टर ट्राली चढ़ी  प्रशासन की गाड़ी को देख कर भागना शुरू कर दिया और प्रशासन ने खदेड़ना शुरू किया।

प्रशासन की गाड़ी को पीछा करते देख ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी को बहुत तेजी से लेकर पनियहवा गांव में घुसा जहां मोड़ होने के कारण ट्राली पर बैठे तीनो मजदूर ट्राली से नीचे गिर गये जिसमें नीरज पुत्र बंगाली के ट्राली के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई

तथा दूसरे महेंद्र पुत्र छेदी का पैर टूट गया तथा तीसरा मुरारी पुत्र ध्रुव घायल हो गया यह देख पीछा कर रही प्रशासन की गाड़ी भाग खड़ी हुई तथा हनुमानगंज पुलिस को सूचित किया

जिस पर हनुमानगंज पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया तथा एक को मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यह घटना 9.30 वजे रात की वतायी जाती है। वही मृतक की मां का रो रो का बुरा हाल है।

मृतक नीरज शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजनों ने देर शाम एन एच 28 बी पर पनियहवा चौराहा पर शव रखकर 2 घंटा जाम किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा ने आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त कराया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read