spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘AAP और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा पंजाब को कुछ नहीं दिया’...

‘AAP और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा पंजाब को कुछ नहीं दिया’ तरनतारन सीट पर उपचुनाव को लेकर सीएम ने सैनी विपक्ष पर किया हमला

fok-media-samman-samaroh


Tarn Taran ByElection: पंजाब के तरनतारन सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। इसको लेकर सभी पार्टियां ने जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार कर रही है। इस कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तरनतारन विधानसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा किपंजाब में चाहें कांग्रेस की सरकार रही हो, आम आदमी पार्टी की सरकार रही हो या कोई अन्य सरकार रही हो पंजाब के लोगों के लिए उन्होंने केवल झूठे वादे किए।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने जनता के लिए काम नहीं किया केवल अपने लिए काम किया। अब लोगों ने मन बना लिया है कि तरनतारन में कमल का फूल खिलेगा। AAP और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा पंजाब को कुछ नहीं दिया। यहां जिस गति से विकास होना चाहिए था उस गति से नहीं हुआ। किसानों और महिलाओं के लिए जो योजनाएं हरियाणा में चल रही हैं वो पंजाब में भी चलेंगी। जिस प्रकार का सम्मान हरियाणा में युवाओं को मिल रहा है वही पंजाब में भी मिलेगा। पंजाब में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो युवाओं को हरियाणा के युवाओं की तरह बिना पर्ची और खर्ची के रोजगार मिलेगा।


11 नवंबर को तरनतारन सीट पर होगा उपचुनाव


आपको बता दें कि पंजाब में तरनतारन विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। इसको लेकर बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें हरियाणा के सीएम नायब सैनी का भी नाम शामिल है। बता दें कि इससे पहले सीएम सैनी दिल्ली और बिहार में भी चुनाव प्रचार कर चुके है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular