India-Pakistan: 21 मई को भारत ने एक अभूतपूर्व कूटनीतिक अभियान शुरू किया है। जिसके तहत 07 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 32 देशों का दौरा करेंगे। इनमें से तीन डेलिगेशन आज रवाना हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को वैश्विक मंच पर उजागर करना है। साथ ही, भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई के पीछे के तर्क को दुनिया के सामने रखना है।









