Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH3 साल की जेल के साथ लाखों का जुर्माना, भारत नहीं छोड़ने...

3 साल की जेल के साथ लाखों का जुर्माना, भारत नहीं छोड़ने वाले पाकिस्तानियों को दिया आखिरी अल्टीमेटम

fok-media-samman-samaroh


Pakistan-India Visa Suspension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, भारत ने हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए एक अल्टीमेटम दिया था। जिसकी डेडलाइन आज सोमवार को खत्म हो रही है। भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पाकिस्तानी नागरिकों ने अगर समय रहते भारत नहीं छोड़ा तो उन्हें सजा के तौर पर तीन साल के लिए जेल में डाल दिया जाएगा। इसी के साथ उन पर तीन लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा।


बता दें, पहलगाम हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानियों को 48घंटों के अंदर भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत अबतक 537पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट चुके हैं।


आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई


बता दें, बीती शाम मोदी सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को  तय अवधि में भारत छोड़ना होगा। लेकिन आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। भारत सरकार का कहना है कि वीजा शर्तों का उल्लंघन करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।


एक रिपोर्ट की मानें तो पूरे देश भर में हजारों की संख्या में पाकिस्तानी मौजूद हैं। लेकिन तय डेडलाइन तक सिर्फ 537पाकिस्तानी नागरिक अपने देश वापस लौटे हैं। वहीं, पाकिस्तान से करीब 1387भारतीय नागरिक अपने देश वापस आ चुके हैं।


पाकिस्तानी उच्चायोग में सैन्य सलाहकारों की वापसी


पाकिस्तानी नागरिकों के अलावा नई दिल्ली के पाकिस्तानी उच्चायोग में सैन्य सलाहकारों को भी अपने देश लौट जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के अनुसार, उन्हें 30 अप्रैल तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular