HomeUTTAR PRADESH3 या 4 मार्च कब रहेगी होली की सरकारी छुट्टी? RBI ने...

3 या 4 मार्च कब रहेगी होली की सरकारी छुट्टी? RBI ने जारी की बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट


Holi 2026: होली 3 मार्च को है या 4 मार्च को, इसे लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। अब होली की सरकारी छुट्टियों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के मुताबिक, रंगों का प्रमुख त्योहार होली 4 मार्च, 2026 को मनाया जाएगा। लेकिन होली से जुड़े कार्यक्रमों के कारण 2 और 3 मार्च को भी कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।


इन शहरों में बैंक की रहेगी छुट्टी

2 मार्च 2026 को होलिका दहन के मौके पर कानपुर और लखनऊ जैसे कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 3 मार्च 2026 को होली/धुलंडी के अवसर पर कई बड़े शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर और विजयवाड़ा शामिल हैं। इन शहरों के लोगों को बैंक से जुड़े काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है।


4 मार्च 2026 को देश के उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। नई दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, चंडीगढ़, शिमला, जम्मू, रायपुर, भुवनेश्वर, अगरतला, ईटानगर, शिलॉन्ग और इंफाल में इस दिन बैंक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। मार्च महीने में होली के अलावा भी कई अन्य छुट्टियां रहेंगी। 13 मार्च को कुछ राज्यों में चापचार कुट, 17 मार्च को जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों पर बैंक बंद रह सकते हैं।


इन त्योहारों पर भी रहेगी छुट्टी


वहीं, 20 और 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 26-27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भी कई स्थानों पर बैंक छुट्टी रहेगी। 31 मार्च को कुछ जगहों पर स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। लेकिन चेक जमा, केवाईसी अपडेट या ड्राफ्ट जैसे काम के लिए लोगों को छुट्टियों से पहले ही योजना बनाकर बैंक जाना चाहिए। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read