HomeUTTAR PRADESH24 मामलों में वॉन्टेड लुटेरा ललित नेपाली दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा,...

24 मामलों में वॉन्टेड लुटेरा ललित नेपाली दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा, एनकाउंटर में घायल


Lalit Nepali: दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे के पास मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस और STF ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जिसमें एक कुख्यात लुटेरे ललित नेपाली को मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस एनकाउंटर में एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


कहां-कैसे हुई मुठभेड़?


दरअसल, दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात लुटेरा ललित नेपाली सराय काले खां क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर दक्षिण-पूर्व जिले की STF और सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार देर रात करीब 2बजे जब पुलिस ने ललित को बस अड्डे के पास देखा, तो उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया।


लेकिन ललित ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ललित के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे काबू में किया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ललित के पास से एक अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए।


ललित नेपाली का आपराधिक इतिहास


ललित नेपाली एक कुख्यात लुटेरा और अपराधी है। जिसके खिलाफ दिल्ली और आसपास के इलाकों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इन मामलों में लूट, डकैती, और हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह साकेत थाने में दर्ज एक मामले में 14 साल की सजा काट चुका है। साथ ही, कई अन्य मामलों में उसे भगोड़ा तक घोषित कर दिया गया है। पुलिस की मानें तो ललित नेपाली अमित राणा और नरेश भाटी जैसे गैंगों के लिए शार्प शूटर के रूप में काम करता था। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read