HomeUTTAR PRADESH22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, पाकिस्तान की गोलाबारी में हुए...

22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, पाकिस्तान की गोलाबारी में हुए थे अनाथ


Congress MP Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी 22 अनाथ बच्चों को गोद लेंगे। ये वह बच्चे हैं, जो पाकिस्तान की ओर से पुंछ में हुई गोलीबारी में अनाथ हो गए थे। 


राहुल गांधी ने मई में पुंछ गए थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नेताओं से उन बच्चों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे, जो पाकिस्तान की गोलीबारी में अनाथ हो गए थे। इसके बाद एक सर्वेक्षण किया गया और सरकारी रिकॉर्ड की जांच के बाद बच्चों के नाम तय किए गए। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी गोलीबारी में मारे गए 12वर्षीय जुड़वा बच्चें उरबा फातिमा और जैन अली के दोस्त से मिलने स्कूल गए थे। 


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बढ़ा तनाव


बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। जिसमें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं, 7मई के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान 10मई को युद्ध समाप्ति पर सहमत हुए थे।


पाक की नापाक हरकत


बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आता है। समय-समय पर पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की है और भारत के खिलाफ साजिशें रची हैं। हालांकि, भारतीय सेना हर बार पाकिस्तान को माकूल जवाब देती है। 28 जुलाई को भी जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 आतंकी मारे गए थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में सेना ने ऑपरेशन महादेव लॉन्च किया है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read