HomeUTTAR PRADESH18 मिनट की साजिश ने ली राजा की जान, सोनम ने ऐसे...

18 मिनट की साजिश ने ली राजा की जान, सोनम ने ऐसे रची अपने सुहाग की हत्या की स्क्रिप्ट


Raja Raghuwanshi Murder Case: मेघालय में 23 मई को हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाहा समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच औप सीन को रिक्रिएट कर रही है। जिसमें सोनम के जरिए इस केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इस हत्याकांड को महज 18 मिनट में अंजाम दिया गया। जब राजा टॉयलेट करने गया था।


चौथी बार में राजा का काम तमाम


मेघालय पुलिस की जांच से पता चला कि यह हत्या कोई अचानक हुई घटना नहीं थी। सोनम और राज कुशवाहा ने फरवरी 2025 से ही राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। जांच में खुलासा हुआ कि शादी से 11 दिन पहले राज ने अपने तीन दोस्तों को इस काम के लिए तैयार किया। पुलिस के मुताबिक, यह सुपारी किलिंग नहीं थी, बल्कि दोस्ती और प्रेम प्रसंग के नाम पर रची गई एक खौफनाक साजिश थी। हत्या के सीन को रिक्रिएट कर पता चला कि सनम ने अपने साथियों के साथ अपने पति राजा को मौत के घाट उतारने के लिए तीन बार हत्या की कोशिश की, लेकिन उनकी सभी कोशिशें नाकाम रही।


पहली बार गुवाहाटी में मारने की योजना थी। लेकिन आरोपियों को सही मौका नहीं मिल सका। दूसरी बार उनका प्लान पूरी तरह से रेडी था. लेकिन उन्हें यहां लाश ठिकाने लगाने की जगह नहीं मिली। तीसरी बार भी उनकी प्लानिंग फेल रही। लेकिन चौथी बार उनकी योजना सफल रही। वेसाव सॉन्ग में जब राजा टॉयलेट के लिए अकेला गया, तो आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया। 18 मिनट में हत्या को अंजाम देकर लाश को खाई में फेंक दिया गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read