HomeUTTAR PRADESH15 सालों में 6 विमान क्रैश... इतने लोगों की गई जान, सबसे...

15 सालों में 6 विमान क्रैश… इतने लोगों की गई जान, सबसे खतरनाक थी ये घटना


Top 5 Major Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को हुए प्लेन क्रैश ने देश को झकझोर कर रख दिया। अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171ने दोपहर 1.38बजे उड़ान भरी थी, लेकिन लेकिन टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान पर 242लोग सवार थे। विमान दोपहर 1.40बजे क्रैश हो गया। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में भारत में कौन-कौन से बड़े विमान हादसे हुए हैं?


कोझिकोड विमान दुर्घटना (2020)


7 अगस्त 2020 को एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से कोझिकोड आ रहा था। उतरने के दौरान रनवे पर फिसल गया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान रनवे के अंत तक गया और खाई में गिर गया। इसमें 17 यात्री और क्रू मेंबर (दोनों पायलट सहित) की मौत हो गई थी और 138 लोग घायल हो गए थे।


पवन हंस हेलीकॉप्टर क्रैश (2018)


13जनवरी 2018को मुंबई के समुद्र तट पर पवनहंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पांच ओएनजीसी के सीनियर अधिकारी समेत कुल 7लोगों की मौत हो गई थी।


असम में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश (2018)


15फरवरी 2018को असम में भारतीय वायुसेना के माइक्रोलाइट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की वजह से दो पायलट की मौत हो गई थी।


एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 (2010)


22 मई 2010 को दुबई से मैंगलोर लौट रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737-800 फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 158 लोगों की मौत हुई।


बोइंग 737विमान दुर्घटना (2000)


15नवंबर 2000को भारतीय वायु सेना का बोइंग 737विमान कश्मीर के एक पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें सभी लोग मारे गए थे।


पटना प्लेन क्रैश (2000)


17 जुलाई 2000 में एक बोइंग 737-200 पटना में लैंडिग के दौरान हवाई अड्डे से दो किलोमीटर दूर एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 55 लोगों की मौत हो गई थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read