HomeUTTAR PRADESHहॉन्ग कॉन्ग में हुआ IND vs PAK का मुकाबला, उथप्पा ने जड़े...

हॉन्ग कॉन्ग में हुआ IND vs PAK का मुकाबला, उथप्पा ने जड़े चौके-छक्के; भारत ने की जीत दर्ज


IND vs PAK: हॉन्ग कॉन्ग के मैदान में भारत-पाकिस्तान के बीच  एक बार फिर आमना सामना हुआ। दोनों टीम्स हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट 2025 के मुकाबले के लिए मैदान में उतरे। 7 नवंबर को हुए ग्रुप-सी के अहम मुकाबले में भारत ने डीएलएस नियम के तहत 2 रनों से अपनी जीत दर्ज कराई। मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में आयोजित इस मैच में भारत ने पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए 87 रनों का टारगेट दिया।


भारत को मिला पहला मौका


पाकिस्तान ने 3 ओवरों में एक विकेट पर 41 रन बनाए थे, जिसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो पाया।  पाकिस्तानी टीम की भी शुरुआत तूफानी रही। अभिमन्यु मिथुन के पहले ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 18 रन बनाए।  भारत को पहली सफलता दूसरे ओवर में मिली, जब स्टुअर्ट रोजर बिन्नी ने माज सदाकत 7 रन पर को आउट किया।


उथप्पा ने जड़े चौके-छक्के


टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 6 ओवर्स में 4 विकेट पर 86 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत तूफानी रही। रॉबिन उथप्पा और भरत चिप्ली ने मिलकर 2.3 ओवरों में 42 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को मुहम्मद शहजाद ने तोड़ा, जिन्होंने उथप्पा को आउट किया। उथप्पा ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 11 बॉल पर 28 रन बनाए। उथप्पा के बाद शहजाद ने स्टुअर्ट बिन्नी (4 रन) को भी  ऑउट किया।


क्या है टूर्नामेंट का टूर्नामेंट


हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट का फॉर्मेट काफी यूनिक है।  इस टूर्नामेंट टीम 6-6 खिलाड़ियों के साथ उतरती है, साथ ही मुकाबले 6-6 ओवर के छोटे फॉर्मेट में खेले जाते हैं। सेमीफाइनल तक हर ओवर में 6 गेंदें होती हैं, लेकिन फाइनल में हर ओवर 8 गेंदें की होती हैं। फील्डिंग साइड में विकेटकीपर को छोड़कर सभी खिलाड़ियों के लिए 1-1 ओवर फेंकना अनिवार्य है। यानी एक टीम से केवल एक ही खिलाड़ी ऐसा होगा, जो 2 ओवर डालेगा। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read