Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहैदराबाद हाउस में हुई चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक और पीएम मोदी...

हैदराबाद हाउस में हुई चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक और पीएम मोदी की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “ये राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक की पहली भारत यात्रा है और भारत के लिए मित्रता का भाव और संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता अद्भूत है इसके लिए मैं उनका विशेष अभिनंदन करता हूं। आज की चर्चाओं में हमने आने वाले दशक में सहयोग बढ़ाने के लिए कई नई पहल की पहचान की। आपसी व्यापार और निवेश में वृद्धि का हम स्वागत करते हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने एक पारस्परिक लाभकारी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता पर चर्चा शुरू करने के लिए अपनी टीम्स को निर्देश दिए हैं। क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में साझेदारी को बल दिया जाएगा। लचीली आपूर्ति और मूल्य श्रृंखला को स्थापित करने के लिए काम किया जाएगा। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे, अंतरिक्ष तथा अन्य क्षेत्रों में भारत अपना सकारात्मक अनुभव चिली के साथ साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम चिली को अंटार्कटिका के गेटवे के रूप में देखते हैं। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आज दोनों पक्षों के बीच “लेटर ऑफ इंटेंट” पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं। यह खुशी का विषय है कि चिली के लोगों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली के रूप में अपनाया है।  चिली में 4 नवंबर को राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जाना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमने चिली में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में भी सहयोग बढ़ाने पर विचार किया।


बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक हैपीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “रक्षा के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हम इस क्षेत्र में एक दूसरे की जरूरतों के अनुसार रक्षा औद्योगिक विनिर्माण और सप्लाई चेन तैयार करने के लिए आगे बढ़ेंगे। वैश्विक स्तर भारत और चिली सहमत है कि सभी तनावों और विवादों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular