spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहैदराबाद की लगातार तीसरी हार, बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड

हैदराबाद की लगातार तीसरी हार, बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीआईपीएल 2025 के मैच नंबर15 का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद पर 80 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का लक्ष्य सनराइजर्स दिया। जिसके जबाव में हैदराबाद की टीम 120 रनों पर ही बना सकी।


इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। आईपीएल में रनों के लिहाज से हैदराबाद की सबसे बड़ी हार रही। साथ ही केकेआर ने आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ 20 या उससे ज्यादा रनों से जीत दर्ज की है। हैदराबाद की बल्लेबाज इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाएं। पहले ओवर के दूसरी गेंद पर वैभव अरोड़ा ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया। वहीं, हर्षित राणा ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। इसके बाद वैभव ने अपना जलवा दिखाते हुए ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। महज 9 रनों पर हैदराबाद ने अपने तीन विकेट खो दिए थे।


इसके बाद बल्लेबाजी करने हेनरिक क्लासेन ने कामिंड मेंडिस के साथ मिलकर पारी को संभाला। लेकिन क्लासेन एक छोर से पारी को संभाले हुए थे, वहीं दूसरी तरफ विकेट गिरने का सिलसिला लगातार चलता ही आ रहा था। इसके बाद 112 रनों पर हेनरिक क्लासेन को वैभव अरोड़ा ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद सनराइजर्स के जीत की उम्मीद भी खत्म हो गई।


 आईपीएल में SRH की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से):


80 रन बनाम KKR, कोलकाता, 2025*


78 रन बनाम CSK, चेन्नई, 2024


77 रन बनाम CSK, हैदराबाद, 2013


SRH के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत:


5 – DC (2020–2023)


5* – KKR (2023–2025)


4 – CSK (2018)


4 – KKR (2020–2021)

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular