HomeUTTAR PRADESHहुमायूं के मकबरे की ढही दीवार, 5 की गई जान; कई लोगों...

हुमायूं के मकबरे की ढही दीवार, 5 की गई जान; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका


Humayun Tomb Wall Collapsed: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे में एक बड़ा हादसा हो गया। परिसर के भीतर एक कमरे की दीवार का हिस्सा अचानक ढह गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कईयों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम करीब 4:30 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। राहत और बचाव कार्य जोरों पर है, और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। यह ऐतिहासिक मकबरा 16वीं सदी में बनाया गया था और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।


ASI ने मरम्मत की अनुमति देने से किया इंकार


वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधि एडवोकेट मुजीब अहमद ने बताया कि हुमायूं मकबरे में जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे, जिसमें स्थानीय निवासी और बाहर से आए लोग शामिल थे। बारिश के कारण लोग बाहर से परिसर के अंदर बने कमरों में चले गए। उन्होंने कहा कि ये कमरे और उनकी छत बहुत पुरानी थीं, और ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने बार-बार अनुरोध के बावजूद मरम्मत की अनुमति नहीं दी। दरगाह कमेटी ने कई बार शिकायत की थी कि छत से पानी टपकता है और इसे ठीक करने की जरूरत है, लेकिन ASI ने साफ मना कर दिया, जिसके कारण छत में दरारें पड़ गईं। मुजीब ने बताया कि बारिश के चलते पहले छत और फिर दीवार ढह गई, जिसके मलबे में कमरे में मौजूद 15-20 लोगों में से कई घायल हो गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read