HomeUTTAR PRADESHहिसार में सीएम सैनी ने दो दिवसीय कृषि मेले की शुरुआत, किसानों...

हिसार में सीएम सैनी ने दो दिवसीय कृषि मेले की शुरुआत, किसानों को दिए अहम सुझाव


Haryana News: हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरीफ कृषि मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि मेले के उद्घाटन समारोह में आना मेरे लिए गौरव की बात है। आज का दिन भावनाओं, संस्कारों और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज के ही दिन भारत मां के तीन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुमा था। सतत कृषि और समृद्धि की राह विषय पर यह भव्य आयोजन हो रहा है। यह मेला हरियाणा की कृषि शक्ति, अन्नदाताओं के परिश्रम और हमारे वैज्ञानिकों की दूर दृष्टि का उत्सव है। हरित क्रांति के दौर से लेकर आज तक हरियाणा के किसानों ने देश के अन्न भंडार को भरने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और जलवायु स्मार्ट कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मशीनें खेती को आसान, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल बना रही है। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की मध्य प्रदेश से शुरुआत की गई। जल संरक्षण को भी एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। हरियाणा सरकार किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को 157 करोड रुपए वित्तीय सहायता के रूप में पहुंचाने का काम किया।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए किसानों को मशीनें उपलब्ध कराने का काम भी किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरियाणा के किसानों के खातों में  7562करोड़ रूपया सीधे खाते में पहुंचाने का काम किया। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में 21फसलों को शामिल किया गया। वर्ष 2026 -27के बजट में 1लाख 40हजार एकड़ सेम ग्रस्त भूमि को सेम मुक्त करने का निर्णय लिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read