HomeUTTAR PRADESHहिमाचल में बारिश का जबरदस्त कहर, मंडी में भूस्खलन के कारण 7...

हिमाचल में बारिश का जबरदस्त कहर, मंडी में भूस्खलन के कारण 7 लोगों की मौत, यातायात हुआ ठप


Himachal landslide: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मंडी जिले सहित कई क्षेत्रों में व्यापक तबाही हुई है। मंडी के सुंदरनगर में मंगलवार देर रात एक बड़े भूस्खलन में दो घर दब गए, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की भी मौत हुई, जिससे कुल सात लोगों की जान गई।


सुंदरनगर के जंगमबाग क्षेत्र में भूस्खलन से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हुई। मृतकों में भागी (28) और उनकी 2.5साल की बेटी किरतन की पहचान हुई है, जबकि एक शव की पहचान बाकी है। दो-तीन अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।


शैक्षणिक संस्थान बंद


भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण मंडी, शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, और अन्य जिलों में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, और आंगनवाड़ी) 3सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं। कुछ क्षेत्रों में यह बंद 7 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


यातायात हुआ ठप  


मंडी में 282 सड़कें सहित पूरे राज्य में 1,337 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3, NH-5, NH-305, और NH-707) शामिल हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिसमें 2,477 ट्रांसफार्मर और 720 जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं।


मौसमविभाग ने जारी की चेतावनी


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, और किन्नौर के लिए ऑरेंज अलर्ट और ऊना व बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 4 और 5 सितंबर को गरज के साथ बारिश की चेतावनीभी जारी की है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read