HomeUTTAR PRADESHहिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर, 129 सड़कों पर यातायात प्रभावित, अबतक...

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर, 129 सड़कों पर यातायात प्रभावित, अबतक 20 की मौत


Himachal Pradesh Havoc: भारत में मॉनसून की एंट्री होने के बाद कई इलाकों में तबाही मची हुई है। पहाड़ी इलकों मे लैंडस्लाइड के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। वहीं, कई लोगों की भी मौत इस प्राकृतिक आपादा में हुई है। इस बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश के भट्टाकुफर में पांच मंजिला इमारत देखते ही देखते जमींदोज हो गई। इस इमारत में पिछले एक साल से दरारें आनी लगी है। लेकिन जब इलाके में भारी बारिश होने लगी तो ऐतिहातन इमारत गिरने के एक दिन पहले ही घर को खाली करवा लिया गया था। इस इमारत के गिरने के कारण दो अन्य बिल्डिंग पर भी खतरा मंडारने लगा है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावानी जारी की है। इसके साथ ही चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर शामिल हैं।


इन जिलों में भी अलर्ट


मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला में ऑरेंज अलर्ट और चंबा व कुल्लू में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भूस्खलन और बाढ के कारण बड़ी संख्या में लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला-कालका रेललाइन पर मलबा गिरने के कारण यातायात पर असर पड़ा है। रेलवे ट्रैक से मलबा और पेड़ों को हटाए जाने तक सुविधाओं को रोक दिया गया है। इसके साथ ही राज्यभर में भूस्खलन और बाढ़ के कारण 129 सड़कों पर आवाजाही बंद कर दिया गया है। सिर्फ सिरमौर में 57 और मंडी में 44 सड़कें बंद हैं। वहीं, प्रदेशभर में 612 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, जिसके कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।


पिछले 24 घंटों में तीन मौतें


हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के कारण जानमाल की भारी क्षति हुई है। पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हो गई है। ऊना और बिलासपुर में दो लोगों की जान तेज पानी में बहने के कारण हो गई। वहीं, शिमला में एक व्यक्ति की जान ऊचांई से गिरने के कारण हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस त्रासदी में अबतक प्रदेश में 20 लोगों की जान चली गई है जबकि 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read