HomeUTTAR PRADESH"हाँ मैंने राजा के मर्डर की साजिश रची" SIT की पूछताछ के...

“हाँ मैंने राजा के मर्डर की साजिश रची” SIT की पूछताछ के दौरान रोते हुए सोनम ने कबूला


Raja Raghuwanshi Murder Case: मेघालय हनीमूनहत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। सोनम जो अपने पति राजा की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध थी SIT की पूछताछ में रोते हुए कबूल किया कि वह इस साजिश में शामिल थी। सोनम ने रोते हुए SIT को बताया “हां, मैं पति राजा के मर्डर की साजिश में शामिल थी।”  जब पुलिस ने ठोस सबूतों के साथ उसे घेर लिया जिसमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य शामिल थे।


 


पुलिस सूत्रों के अनुसार 


पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हत्याकांड प्रेम प्रसंग और सुनियोजित साजिश का परिणाम था। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर इस हत्या की योजना बनाई थी। उसका मकसद राजा की हत्या के बाद उसकी विधवा बनकर प्रेमी से शादी करना था। जांच में पता चला कि सोनम ने मध्य प्रदेश से तीन हत्यारों को मेघालय बुलाया था। इन हत्यारों ने गुवाहाटी में हथियार खरीदे और 23 मई को एक सुनसान रास्ते पर राजा पर धारदार हथियार से हमला किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि राजा के सिर पर दो गहरी चोटें थीं। जिससे उनकी मृत्यु हुई।


 


SIT की पूछताछ में सोनम ने बताया कि उसने हत्यारों को “मारो इसे” का इशारा दिया था। सीसीटीवी फुटेज में सोनम को हत्यारों के साथ देखा गया। जिसने पुलिस को उसकी संलिप्तता का पुख्ता सबूत दिया। शुरुआत में सोनम ने गाजीपुर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन सबूतों के सामने वह टिक नहीं सकी। मेघालय पुलिस ने इस मामले को हाईप्रोफाइल केस के रूप में लिया और खुद DGP ने इसकी निगरानी की। सोनम ने उत्तर प्रदेश में खुद को सरेंडर कर दिया और तीनों हत्यारे भी गिरफ्तार कर लिए गए।


 


सोनम के पिता का पक्ष


वही सोनम के पिता ने अपनी बेटी को बेगुनाह बताया और दावा किया कि मेघालय पुलिस ने कहानी गढ़ी है। उनके इस दावे को पुलिस ने खारिज कर दिया। क्योंकि सबूत स्पष्ट रूप से सोनम की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ वीडियो कॉल पर हत्या की योजना बनाई थी। यह मामला अब शिलॉन्ग पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जो सोनम को वहां ले जाएगी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। इस हत्याकांड ने न केवल मेघालय बल्कि पूरे देश में सनसनी फैला दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read