HBSE 12th Result 2025 हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा आज मंगलवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में कुल 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। सूत्रों की मानें तो इस साल प्राइवेट स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 86.98 फीसदी रहा है। जबकि सरकारी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 84.67 फीसदी रहा है। इस साल 12वीं में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.86 फीसदी रहा है। इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।









