HomeUTTAR PRADESHहरियाणा सहित कई राज्यों में स्कूल बंद, कहीं बढ़ीं छुट्टियां तो कहीं...

हरियाणा सहित कई राज्यों में स्कूल बंद, कहीं बढ़ीं छुट्टियां तो कहीं बदला गया समय, जानें कब खुलेंगे School?  


Haryana School Closed Update: उत्तर भारत भारत में इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। शीतलहर की वजह से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने या छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर नए आदेश जारी किए जा रहे हैं।


दिल्ली और हरियाणा शीतकालीन अवकाश


दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। शैक्षणिक सत्र 2025–26 के तहत दिल्ली के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा। इस संबंध में नवंबर 2025 में ही आदेश जारी किया जा चुका था। वहीं, हरियाणा में भी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2026 तक छुट्टियां घोषित हैं। स्कूलों में पढ़ाई 16 जनवरी से दोबारा शुरू होगी।


पंजाब में छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ी


पंजाब सरकार ने भीषण ठंड को देखते हुए पूरे राज्य में स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह फैसला छात्रों और स्कूल स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। यह आदेश सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा।


उत्तर प्रदेश ठंड और कोहरे से स्कूल प्रभावित


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कुछ जिलों में यह बंदी 14 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। एनसीआर के जिलों नोएडा और गाजियाबाद में भी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं लखनऊ में जिला प्रशासन ने स्कूलों को 8 जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है।


बिहार के कई जिलों में पढ़ाई स्थगित


बिहार के कई जिलों में तापमान गिरने के कारण स्कूलों में कक्षाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। खासकर सुबह के समय कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। स्कूलों को जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 


भोपाल में स्कूलों का समय बदला


भोपाल में स्कूल बंद करने के बजाय समय में बदलाव किया गया है। नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों की कक्षाएं अब सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगी, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा स

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read